Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शत्रुघ्‍न सिन्हा को भाजपा की चेतावनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें शत्रुघ्न सिन्हा
नई दिल्ली , बुधवार, 31 जुलाई 2013 (23:49 IST)
PTI
नई दिल्ली। शत्रुघ्‍न सिन्हा द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘प्रधानमंत्री मैटेरियल’ बताए जाने पर भाजपा ने उन्हें सचेत किया है कि वह अनुशासन में रहें और जो कुछ कहना है पार्टी के मंच पर कहें

उधर पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने उनकी तुलना कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से करते हुए कहा कि बॉलीवुड के इस स्टार की बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए ।

उमा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, शत्रुघ्‍न सिन्हा इतना ज्यादा (शूट) करते हैं कि उनकी ओर से की जाने वाली प्रशंसा या आलोचना का कोई महत्व नहीं बचा है।

उन्होंने कहा शत्रुघ्‍न और दिग्विजय सिंह को सबसे बड़ा दंड देना यह होगा कि उनकी बातों पर प्रतिक्रिया ही नहीं की जाए। भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा पार्टी यह जरूर चाहती है कि उसका हर नेता अनुशासन में रहे और उसे जो कुछ कहना है पार्टी के मंच पर ही कहे।

नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री मैटेरियल बताने की सिन्हा की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि संविधान कहता है कि जो लोकसभा में 272 सांसद जुटा लेगा वह प्रधानमंत्री बन जाएगा और शत्रुघ्‍न सिन्हा जिस पार्टी में हैं केवल उसी में यह संख्या जुटाने का दम है।

शत्रुघ्‍न ने मंगलवार को कहा था, नीतीश कुमार ने बिहार में अच्छा काम किया है, वह प्रधानमंत्री पद के योग्य हैं। उनकी क्षमता पर सवाल ही नहीं उठता।

भाजपा विधायक पटेल ने किया सिन्हा का समर्थन : बिहार में भाजपा के विधायक प्रेम रंजन पटेल ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करने वाले पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का खुले तौर पर समर्थन किया।

पटेल ने राज्य विधानसभा परिसर के कहा, शत्रुघ्न सिन्हा के बयान में कुछ गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तारीफ में की गई सिन्हा की टिप्पणी को समग्रता से देखा जाना चाहिए। पटेल ने कहा कि सिन्हा के पूरे बयान को देखने से पता चलता है कि इसमें उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा।

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए पटेल को अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न का प्रबल समर्थक माना जाता है। इस बीच भाजपा नेतृत्व ने पटेल की टिप्पणी को नजरअंदाज करने की मांग की है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi