Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चंद्रमा के और निकट पहुँचा चंद्रयान

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
बेंगलुरु (भाषा) , बुधवार, 12 नवंबर 2008 (01:03 IST)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के प्रयासों से से चंद्रयान-एक मंगलवार को चंद्रमा के और निकट पहुँच गया।

वैज्ञानिकों ने चंद्रयान की कक्षा घटाने का प्रयास शाम साढ़े छह बजे शुरू किया और 31 सेकंड तक यह काम किया गया।

इसरो प्रवक्ता एस. सतीश ने कहा कि चंद्रयान की मौजूदा कक्षा 255.3 किलोमीटर (चंद्रमा से दूरवर्ती दूरी) गुणा 101.3 किलोमीटर (चंद्रमा से निकटतम दूरी) है। कक्षीय अवधि 2.09 घंटे है।

सतीश ने कहा कि आने वाले दिनों में यान को चंद्रमा के सतह के ऊपर 100 किलोमीटर की अंतिम वृत्तीय कक्षा में लाने के प्रयास किए जाएँगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi