Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनिया गांधी ने बोला उप्र सरकार पर हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोनिया गांधी
FILE
रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तरप्रदेश की सपा सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा भारी मात्रा में धन भेजे जाने के बावजूद राज्य सरकार विकास कार्य नहीं करवा रही है।

अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे के दूसरे और अंतिम दिन सोनिया ने राही विकासखंड के बिनोहरा गांव के औचक निरीक्षण के बाद अनौपचारिक बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न विकास योजनाओं के लिए काफी धन भेजती है।

आप इस गांव की हालत तो देखिए, यह एक समुदाय विशेष का गांव है। राज्य सरकार को भी अपनी कुछ जिम्मेदारी तो समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं पर अमल के लिए धन भेजना केंद्र सरकार का काम है, लेकिन विकास कार्य कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

इसके पूर्व, सोनिया ने सुबह भुएमउ गेस्ट हाउस पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सोनिया ने करीब 1500 आम लोगों और 39 पार्टी नेताओं की समस्याएं सुनीं और उनके निवारण का आश्वासन दिया।

दोपहर में सोनिया ने सदवा, मनेहरू, बिनोहरा, नकपुल्हा तथा कुछ अन्य गांवों का औचक निरीक्षण करके विकास कार्यो की प्रगति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा रायबरेली में बनवाए जा रही रिंग रोड, एम्स, किला बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्पाइस पार्क और आरओ पेयजल संयंत्र के निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi