Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची इमारत

Advertiesment
हमें फॉलो करें मक्का रॉयल क्लॉक टावर
ND

मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का में इस साल जून तक दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची इमारत को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 817 मीटर ऊँची इस इमारत पर दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी लगाई जा रही है। यह इमारत दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा से मात्र 11 मीटर छोटी होगी। टावर के कांक्रीट से बने हिस्से की ऊँचाई 662 मीटर है।

मक्का रॉयल क्लॉक टावर नाम की यह इमारत वास्तव में एक होटल परिसर है। इमारत पर लगने वाली घड़ी का आकार लंदन की मशहूर घड़ी बिग बेन से छह गुना बड़ा होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi