Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ह्यूस्टन में कन्नड़ सभा आयोजित

Advertiesment
हमें फॉलो करें एनआरआई समाचार
, शनिवार, 1 जून 2013 (18:14 IST)
अमेरिका। यहां के कन्नड़ भाषी लोगों ने 18 और 19 मई को एक साहि‍त्य सभा का आयोजन किया, जिसमें कन्नड़ साहित्य के 250 से ज्यादा प्रेमियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कन्नड़ साहित्य संस्था-कन्नड़ ‍साहित्य रंग (केएसआर) की दसवीं वर्षगांठ भी मनाई गई।

अमेरिका में कन्नड़ साहित्य को समर्पित यह अकेली संस्था है जिसने दो दिनों तक विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए। यह आयोजन ह्यूस्टन की राइस यूनिवर्सिटी के हैमन हॉल ऑडीटोरियम में रखे गए थे।

यहां भारत से भी तीन कन्नड़ साहित्यकार भाग लेने के लिए पहुंचे थे जबकि एक लांग आईलैंड, न्यूयॉर्क से आए थे। इस कार्यक्रम का आयोजन केएसआर के स्थानीय कार्यकर्ता वत्स कुमार के निर्देशन में किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi