Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला हॉकी टीम लगाएगी लाल कांटेक्ट लैंस

हमें फॉलो करें महिला हॉकी टीम लगाएगी लाल कांटेक्ट लैंस
लंदन , गुरुवार, 31 जुलाई 2008 (16:25 IST)
महिलाएँ अक्सर सुंदर दिखने के लिए आँखों में विभिन्न रंगों के कांटेक्ट लैंस पहनती हैं, लेकिन फैशन से अलग अब ओलिम्पिक खेलों में इनका उपयोग बीजिंग के धुँआधार वातावरण में ठीक से देखने के लिए किया जाएगा। ब्रिटेन की महिला टीम बीजिंग ओलिम्पिक के दौरान लाल रंग के कांटेक्ट लैंस पहनेंगी।

ऐसा माना जा रहा है कि ओलिम्पिक के दौरान बीजिंग के धुँध वाले माहौल में एथलीटों को परेशानी होगी। ऐसे में महिला टीम ने खतरनाक दिखने वाले इन लैंसों के उपयोग का फैसला किया।

'द सन' की रिपोर्ट के अनुसार इन लैंसों की मदद से खिलाड़ियों को हॉकी के मैदान में तेजी से घूमती गेंद को ज्यादा स्पष्ठ तरीके से देखने में मदद मिलेगी। खिलाड़ियों को यह भी फायदा होगा कि ये लैंस धूप से बचाव भी करेंगे। कई बार तेज धूप के कारण भी खिलाड़ियों को परेशानी होती है, लेकिन इससे उन्हें बिना किसी थकावट के अपना प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी।

टीम की गोलकीपर बेथ स्टोरी ने कहा कि वे और उनकी साथी खिलाड़ी हांगकांग के नजदीक मकाऊ में अभ्यास कर रहे हैं। यहाँ का मौसम भी बीजिंग से मिलता जुलता ही है। उल्लेखनीय है कि बीजिंग में पिछले एक सप्ताह से नीला आकाश नहीं दिखा है।

धुँध को कम करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। कई फैक्ट्रियों को बंद किया गया है। यातायात नियमों में भी परिवर्तन किए गए है। फिर भी इनका कुछ खास असर पर्यावरण पर नहीं दिख रहा है। (नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi