Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डोपिंग के संदेह में दो धावक बाहर

Advertiesment
हमें फॉलो करें डोपिंग के संदेह में दो धावक बाहर
पेरिस , शुक्रवार, 20 जुलाई 2012 (23:29 IST)
फ्रांस के नोर्डिन गेजार और स्पेन के एंजेल मुलेरा दोनों को डोपिंग के संदेह में ओलिम्पिक खेलों से बाहर कर दिया गया। ये दोनों 3000 मीटर स्टीपलचेज के एथलीट हैं।

फ्रांसीसी धावक नोर्डिन गेजार को प्रतिबंधित ईपीओ का उपयोग करने का दोषी पाया गया है और उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है। गेजार ने ‘बी’ नमूने की जांच का आग्रह किया है जिसका परिणाम अगले सप्ताह पता चलेगा।

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार गेजार पर इससे पहले 2006 में डोपिंग का दोषी पाए जाने पर दो साल का प्रतिबंध लगा था। यदि उनका बी नमूना भी पॉजीटिव आता है तो उन पर आजीवन प्रतिबंध लग सकता है।

उधर मैड्रिड में स्पेनिश एथलेटिक्स महासंघ ने घोषणा की कि मुलेरा भी ओलिम्पिक में भाग नहीं लेगा। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मुलेरा ने भी ईपीओ का उपयोग किया था, जिसके बाद उन्हें ओलिम्पिक दल से हटा दिया गया। उनकी जगह पर सेबेस्टियन मार्तोस को चुना गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi