Article Pilgrimage %e0%aa%b8%e0%aa%be%e0%aa%82%e0%aa%97%e0%aa%b2%e0%ab%80%e0%aa%a8%e0%aa%be %e0%aa%aa%e0%aa%82%e0%aa%9a%e0%aa%be%e0%aa%af%e0%aa%a4%e0%aa%a8 %e0%aa%97%e0%aa%a3%e0%aa%aa%e0%aa%a4%e0%aa%bf 108090700015_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हमें इकाई की तरह खेलना होगा-चटर्जी

Advertiesment
बंगाल क्रिकेट टीम कोच उत्पल चटर्जी
बंगाल क्रिकेट टीम के नव नियुक्त कोच उत्पल चटर्जी को लगता है कि एकजुट प्रयास दो बार की रणजी चैम्पियन का खोया वैभव वापस दिला सकता है क्योंकि इस समय टीम रेलीगेशन जोन से बाहर निकलने को जूझ रही है।

बंगाल क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ आज सुबह पहली बार मैदान पर उतरे इस 44 वर्षीय ने कहा हमें प्रत्येक खिलाड़ी से एकजुट प्रयास की जरूरत है। दोबारा सुपर लीग में पहुंचने के लिये प्रत्येक को योगदान करना होगा। यह सिर्फ मेरे लिये ही चुनौती भरा काम नहीं है।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी ईडन गार्डंस में टीम के साथ मौजूद थे। कोच ने कहा भले ही कोई टीम का जूनियर (श्रीवत्स गोस्वामी) खिलाड़ी हो या फिर कैब प्रमुख जगमोहन डालमिया हो सभी के लिए यह चुनौती भरा है। हम बंगाल को एलीट डिवीजन में ले जाने के एक लक्ष्य को हासिल करने के लिये इकाई की तरह काम करना होगा।

बंगाल की टीम के सलाहकार मोहिंदर अमरनाथ के साथ काम करने जा रहे चटर्जी ने कहा कि उन्हें इसका इंतजार है। उन्होंने कहा मैं 14 सितंबर को उनके यहां आने पर उनसे बात करूंगा। उनके अनुभव का टीम पर अच्छा असर पड़ेगा।

यह पूछने पर कि भारत के पूर्व हरफनमौला के साथ उनकी क्या भूमिका होगी? उन्होंने कहा मुझे अभी पता नहीं है। उनके यहाँ आने पर ही तस्वीर साफ होगी। मुझे नहीं लगता कि टीम चयन में उनकी कोई भूमिका रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi