Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब शिवसेना करेगी महिलाओं की सुरक्षा

Advertiesment
हमें फॉलो करें शिवसेना सामना उद्धव ठाकरे
मुंबई (भाषा) , रविवार, 6 जनवरी 2008 (09:59 IST)
शिवसेना ने बाहरी लोगों पर यहाँ नए साल के मौके पर दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर महानगर की छवि दागदार करने आरोप लगाया है। उसने कहा कि महानगर में महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा उसने अपने कंधे पर उठा लिया है।

शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के पहले पन्ने के आलेख में कहा है कि बाहर से आ रहे लोगों ने शहर की छवि दागदार कर दी है, इसलिए सेना ने शहर की महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा उठाया है।

उन्होंने पुलिस से वास्तविक दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi