raksha bandhan

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन

Advertiesment
हमें फॉलो करें ट्यूलिप गार्डन
श्रीनगर , बुधवार, 27 मार्च 2013 (21:31 IST)
श्रीनगर। डल झील के किनारे स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन आज दर्शकों के लिए खोल दिया गया, जिसके साथ ही घाटी में पर्यटन के नए मौसम की शुरूआत हो गई।

जबरवन रेंज की तलहटी पर 15 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले गार्डन को प्रदेश के बागवानी मंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद ने आधिकारिक रूप से पर्यटकों के लिए खोल दिया।

अधिकारियों ने बताया कि गार्डन के खुलते ही बड़ी संख्या में लोग ट्यूलिप के खूबसूरत फूलों का दीदार करने के लिए यहां पहुंचे।

राज्य पुष्पकृषि विभाग के अनुसार गार्डन में इस समय 80 से अधिक किस्म के 15 लाख से अधिक ट्यूलिप खिले हुए हैं।

विभाग ने इस साल 24 नई प्रजातियों की 3.24 लाख ट्यूलिप की गांठ लगाकर गार्डन को और अधिक आकर्षक बनाने का प्रयास किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi