Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्मीर में हिमपात, पारा गिरा

Advertiesment
हमें फॉलो करें कश्मीर में हिमपात, पारा गिरा
श्रीनगर , बुधवार, 15 फ़रवरी 2012 (14:44 IST)
FILE
इलाके में ताजा हिमपात और वर्षा के कारण न्यूनतम तापमान के जमाव बिन्दु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने के कारण कश्मीर एक बार फिर से ठंड की चपेट में आ गया है।

जम्मू कश्मीर के ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर शहर में ताजा हिमपात और वर्षा के कारण न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से नीचे चला आया है। एक सप्ताह से अधिक समय तक यहां रातों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी।

मौसम कार्यालय ने बताया कि श्रीनगर शहर में दो इंच हिमपात और 4.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जिससे पारा गिर कर शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के स्कींग रिसोर्ट गुलमर्ग में तीन सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है जिससे तापमान गिरकर शून्य से 14.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम रिसोर्ट में 17 सेन्टीमीटर हिमपात और 46.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जिससे न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है।

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीकुंड में 17 सेंटीमीटर ताजा हिमपात और 17.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi