Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

काजीरंगा उद्यान में बाढ़ से जीवों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें असम
गोलाघाट (असम) , शुक्रवार, 6 जुलाई 2012 (18:34 IST)
असम में आई भीषण बाढ़ के कारण विश्वप्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 13 गैंडों सहित 540 से ज्यादा जीवों की मौत हो गई।

पार्क का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न हो गया है। हाल के वर्षों में पहली बार उद्यान बाढ़ से इस हद तक प्रभावित हुआ है। नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार 540 से ज्यादा जीव-जंतुओं की मौत हो गई। मृतकों में बड़ी संख्या में विभिन्न प्रजाति के हिरण भी शामिल हैं।

उद्यान के निदेशक संजीव बोरा ने कहा कि पानी घटने के साथ ही मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। पानी घटने के साथ ही और शव बरामद किए जा रहे हैं।

उद्यान के बीच से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 गुजरती है और तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने के कारण भी कई हिरणों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लगा दी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi