Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डी शिवनंदन बने महाराष्ट्र के नए डीजीपी

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई पुलिस आयुक्त
मुंबई , सोमवार, 31 मई 2010 (23:47 IST)
मुंबई पुलिस आयुक्त डी. शिवनंदन को दो आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठता के बावजूद महाराष्ट्र का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त कर दिया गया।

जिन दो आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठता शिवनंदन से ज्यादा है, उनमें शीर्ष पद के लिए प्रमुख दावेदार रहे हसन गफूर भी शामिल थे।

गफूर तथा महानिदेशक (आवास) पी. पी. श्रीवास्तव के वरिष्ठ होने के बावजूद वर्ष 1976 की बैच के आईपीएस अधिकारी शिवनंदन राज्य के पुलिस प्रमुख बनाए गए हैं। गफूर 1974, जबकि श्रीवास्तव 1975 की बैच के हैं।

59 वर्षीय शिवनंदन ए. एन रॉय का स्थान लेंगे जो आज सेवानिवृत्त हुए। शिवनंदन ने मुंबई के पुलिस आयुक्त का प्रभार अतिरिक्त महानिदेशक (विशेष अभियान) संजीव दयाल को सौंप दिया है जो 1977 की बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

मुंबई में हुए 26.11 हमलों के बाद गफूर को शहर के पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया गया था। वह अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हैं। राज्य के पुलिस प्रमुख पद की दौड़ में गफूर शीर्ष दावेदार थे।

हमलों के मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने कहा था कि घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों का बर्ताव ‘कायराना’ था।

आतंकवादी हमले के दौरान गफूर की भूमिका की भी सरकार की ओर से नियुक्त समिति ने आलोचना की थी। मुंबई हमलों के दौरान राज्य के खुफिया विभाग के प्रमुख रहे शिवनंदन ने कहा ‘मेरी और महाराष्ट्र पुलिस की शीर्ष प्राथमिकता राज्य में आतंकवादी हमलों को रोकने की तैयारी करना है। अगर ऐसा कोई हमला होता है तो इस बात पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा कि किस तरह नुकसान को रोका जाए।’(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi