Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डॉक्टर बोला, मेरे साथ सेक्स करो, फीस नहीं लूंगा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें अहमदाबाद
, शनिवार, 29 जून 2013 (18:29 IST)
FILE
अहमदाबाद। अहमदाबाद में एक डॉक्टर ने अपने पवि‍त्र पेशे को तार-तार करते हुए अपनी पेशेंट एक गर्भवती महिला से सेक्स डिमांड कर दी। दरअसल, महिला डॉक्टर के पास चैकअप के लिए आई थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह महिला कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर सोहम दलाल के पास गर्भवती होने के बाद नियमित चैकअप के लिए जाया करती थी, लेकिन इस बार जब वह डॉक्टर के पास जांच के लिए गई तो डॉक्टर जो मांग रखी उससे एक पल के लिए वह सन्न रह गई। दरअसल, डॉक्टर ने उससे कहा कि यदि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार हो जाए तो वह उससे किसी भी तरह की फीस नहीं लेगा।

महिला ने जब अपने घरवालों को इस बारे में बताया तो उन्होंने डॉक्टर का वो हाल किया कि उसकी शक्ल ही बिगड़ गई। शुक्रवार को गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर ही हमला बोल दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की।

पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत पर डॉक्टर दलाल के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। बुरी तरह घायल होने के कारण डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi