झारखंड के गढ़वा जिले में शनिवार को नक्सलियों ने पुलिस के एक वाहन को बारूदी सुरंग के विस्फोट के जरिए उड़ा दिया। इसमें कुछ अधिकारियों सहित 13 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक जीएस रथ ने बताया कि यह हमला आज करीब 12 बजे गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के जंगल में हुआ।
उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने पुलिस के बारूदी सुरंग रोधी वाहन को उड़ा दिया। इसमें 13 पुलिसकर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। इस हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों में कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। (भाषा)