Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बुआ-भतीजे बने प्रेमी, लगाई फांसी...

हमें फॉलो करें बुआ-भतीजे बने प्रेमी, लगाई फांसी...
बदायूं , शुक्रवार, 28 जून 2013 (16:41 IST)
FILE
बदायूं। परिवार वालों की नाराजगी के कारण रिश्ते में बुआ व भतीजे एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में उसहैत थाना क्षेत्र में हरदोपट्टी गांव में दोनों के शव गुरुवार देर रात पेड़ से लटके मिले।

पुलिस अधीक्षक (नगर) भानसिंह चौहान के अनुसार ओमपाल के 25 वर्षीय पुत्र अनीत सिंह उर्फ बाबा व नन्हे सिंह की 18 वर्षीय पुत्री पिंकी के बीच प्रेम संबंध थे।

दोनों के बीच बुआ-भतीजे का रिश्ता होने के कारण दोनों के ही परिवार उनके संबंधों के खिलाफ थे। दोनों गुरुवार शाम घर से गायब थे और देर रात उनके शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi