Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में मरने वालों की संख्या 150 हुई

Advertiesment
हमें फॉलो करें आतंकवादी हमला
मुंबई (वेबदुनिया न्यूज) , शुक्रवार, 28 नवंबर 2008 (17:17 IST)
देश का दिल कही जाने वाली वाणिज्यिक राजधानी मुंबई पर बुधवार रात से बरपा आतंक शुक्रवार को भी जारी रहा। अब तक अलग-अलग जगहों पर हुए 11 आतंकवादी हमलों में 150 लोगों की मौत हो गई, जबकि 350 घायल हैं।

WD
इन हमलों में अब तक आतंकियों से लोहा लेते हुए मुंबई आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे, एसीपी अशोक काम्ते और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विजय सालस्कर समेत कुल 14 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। ताज होटल के जनरल मैनेजर की पत्नी और उनका बच्चे की आतंकी हमलों में मौत होने की खबर है

ताजा जानकारी के मुताबिक एनएसजी के कमाडो नरीमन हाउस में प्रवेश करने में सफल रहे है। वहाँ पर कार्रवाई अंतिम चरण में है। ओबेराय होटल में भी ऑपरेशन का अंतिम चरण जारी है। ताज होटल में अभी भी 2-3 आंतकियों के छिपे होने के आसार है। ओबेराय होटल से 96 बंधको को छुड़ा लिया गया है। तीनों स्थानों पर दोनों ओर से जबरदस्त गोलीबारी जारी है।

बुधवार रात को शुरू हुआ यह संकट शुक्रवार सुबह भी जारी रहा। दोपहर में ओबेराय होटल में तीन धमाके सुने गए। इसके अलावा चौथा विस्फोट ताज होटल में हुआ। इस बीच ताज होटल में फिर फायरिंग शुरू हो गई।

सेना के कमांडो लगातार आतंकियों से मुठभेड़ कर रहे थे। ताज और ओबेराय दोनों में ही आतंकी छिपे थे। आतंकियों के पास भारी मात्रा में ग्रेनेड और अत्याधुनिक व शक्तिशाली हथियार भी थे। एआतंकपासेटेलाइफोथाशाम होते-होते होटल ओबेराघायलोनिकालचुकथा

बाद में आतंकियों के कब्जे से सैलानियों को छुड़ाने के लिए नरीमन हाउस को सेना ने घेर लिया। बिल्डिंग की 8वीं से 26वीं मंजिल को खाली करा लिया गया। भवन में भारी संख्या में जवान तैनात किए गए। आतंकी अंधेरे का फायदा न उठा सकें, इसलिए पूरी इमारत के लिए बाहर से हेलोजन का इंतजाम किया गया। बिल्डिंग के अंदर की लाइट काट दी गई। इस बीच भवन की आठवीं मंजिल पर फायरिंग भी हुई। शुक्रवार सुबह सेना 96 बंधकों को मुक्त कराने में सफल रहीं

राजकीय सम्मान से हुई शहीदों की अंत्येष्टि : हमलों में शहीद राज्य के तीन आला पुलिस अधिकारियों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। आतंकियों से लोहा लेते हुए कुल 14 पुलिसकर्मियों की जान चली गई।

वारदात में मरने वाले ।4 पुलिसर्मियों में आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे भी शामिल हैं। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी करकरे यहाँ कामा अस्पताल परिसर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मारे गए। शहीद हुए अन्य पुलिसकर्मियों में मुठभेड़ विशेषज्ञ वरिष्ठ निरीक्षक विजय सालस्कर तथा पुलिस उपायुक्त अशोक कामटे भी हैं।

मृतकों के परिजनों को 5 लाख : उपमुख्यमंत्री आरआर पाटिल ने बताया हमले में मृत लोगों के परिजनों को क्षतिपूर्ति के रूप में पाँच-पाँच लाख रुपए दिए जाएँगे। घायलों को 50 हजार की राशि दी जाएगी

गृह मंत्रालय को थी खबर! : जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस बात की खबर थी कि कराची से किसी आतंकवादी हमले को अंजाम दिया जा सकता हैसूत्रों के मुताबिक सेना और पुलिस ने बगैर किसी पुख्ता जाँच पड़ताल के सामान को भारतीय सीमा में प्रवेश की इजाजत दे दी। अधिकारियों ने रेडियो पर ही इस बात की तसल्ली कर ली कि आने वाले सामान में विस्फोटक है या कोई अन्य सामग्री

सभी आतंकी सीमापार के : मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सभी पाकिस्तान सीमापार के बताए जाते हैं। पहले ये समुद्री रास्ते से गुजरात के पोरबंदर पहुँचे। यहाँ आतंकियों ने भारतीय नौका कुबेर पर जबरिया कब्जा कर लिया। बाद में इसी नाव से मुंबई पहुँचे। आतंकियों ने नाव के पायलेट को मार दिया। नौका के पाँच सदस्य अभी भी लापता हैं। बुधवार रात से अब तक नौ विदेशी सैलानी आतंकियों की गोली का शिकार हो चुके हैं।

गिरफ्तार आतंकी की पहचान ! : कमांडो ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार एक आतंकी की पहचान हो गई है। बताते हैं वह पाकिस्तान का रहने वाला है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार इस्माईल नामक यह आतंकवादी पाकिस्तान के फरीदकोट का रहने वाला है। उसके लश्कर-ए-तोयबा से संबंध होने की आशंका है। उसे बुधवार रात तलाशी अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया।

मनमोहन का कड़ा रुख : देश के नाम अपने संदेश में प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने आतंकियों से कड़ाई से निपटने की बात कही। उन्होंने कहा संदिग्धों को देश में घुसने नहीं दिया जाएगा। देश हमलों में शहीद हुए पुलिस और सेना के जाँबाज वीरों को सलाम करता है।

टाटा ने की हमलों की निंदा : जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा ने मुंबई में हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। उन्होंने ताज और ओबेराय दोनों होटलों में ठहरे सैलानियों को रिहा करने के लिए सेना का धन्यवाद अदा किया। उल्लेखनीय है कि 'ताज' इंडिया होटल ग्रुप का हिस्सा है और रतन टाटा इस ग्रुप के अध्यक्ष हैं।
ट्राइडेंट होटल के 39 बंधकों को बचाया
पन्‍द्रह सालों में मुंबई में तीसरा बड़ा हमला
क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण होगा
हनुमान चालीसा से मिला धैर्य
हीरो की तरह शहीद हुए हेमंत
तीसरी बार भाग्य ने साथ नहीं दिया
दमकलों पर फेंके गए हथगोले
सुरक्षा एजेंसियाँ उलझन में
बेबस जिंदगी से निजात मिली
नरीमन हाउस से सुरक्षित निकली नन्हीं जान
इस्लामाबाद में बैठे हैं हमलों के मास्टरमाइंड
प्रधानमंत्री ने समीक्षा बैठक ली
देश को अस्थिर देखना चाहते हैं आतंकी
आतंकी हमलों ने थामी मुंबई की रफ्तार
आतंकवादी हमलों का इतिहास
मल्लिका साराभाई बाल-बाल बचीं
ब्रिटेन ने मुंबई में हमले की निंदा की
बान की मून ने मुंबई हमलों की निंदा की
अमेरिका ने मुंबई हमलों की निंदा की
ऑस्ट्रेलिया ने पुलिस भेजने की पेशकश की
बाल-बाल बचे यूरोपीय सांसद
फ्रांसीसी वैज्ञानिक को ताज से निकाला
आतंक के खौफनाक हथियार 'फिदायीन'
देश की जड़ों को कमजोर करने की कोशिश
मुंबई में तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
दिल्ली सहित कई शहरों में हाई अलर्ट
नावों में आए थे आतंकी-देशमुख
मुंबई को डराने में दरिंदे कामयाब!
अभिशप्त राष्ट्र...अब तो जागो
देश के दिल पर धावा...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi