Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राज्यपाल पहाड़िया सामान्य परिवार से

Advertiesment
हमें फॉलो करें हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल
जयपुर (वार्ता) , रविवार, 19 जुलाई 2009 (15:12 IST)
हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का जन्म राजस्थान के भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे में 15 जनवरी 1932 को पिछड़ी जाति के एक सामान्य परिवार में हुआ।

एमए और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त पहाड़िया का राजभवन में प्रवेश नया नहीं हैं। इससे पहले वह तीन मार्च 1989 को बिहार के राज्यपाल नियुक्त किए गए थे।

इससे पहले वह छह जून 1980 में राजस्थान के पहली बार मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 13 जुलाई 1981 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह सबसे पहले 1957 में केवल 25 वर्ष तीन महीने की आयु में पहली बार सांसद चुने गए और द्वितीय लोकसभा में सबसे कम आयु के सांसद बने।

पहाड़िया वर्ष 1965 में राज्यसभा के लिए चुने गए। इसके पश्चात वर्ष 1967 में पुन: सांसद बने और श्रीमती इंदिरा गाँधी की सरकार के वित्त मंत्रालय में उपमंत्री बनाए गए। वर्ष 1973 में उन्हें फिर संचार उपमंत्री बनाया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi