Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुष्मिता सेन पर बरसीं सु‍चित्रा

Advertiesment
हमें फॉलो करें सुष्मिता सेन
नई दिल्ली (भाषा) , रविवार, 1 मार्च 2009 (15:26 IST)
फिल्म करमा और होली के निर्माताओं की आलोचना करने के बाद फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन को सुचित्रा कृष्णमूर्ति के गुस्से का सामना करना पड़ा है।

उल्लेखनीय है कि सुष्मिता ने फिल्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अश्लील तरीका अख्तियार करने का आरोप लगाते हुए निर्माताओं की आलोचना की थी।

फिल्म में एक सामान्य भारतीय लड़की की भूमिका निभाने वाली सुचित्रा ने अपने ब्लॉग में गुस्से का इजहार किया है। फिल्म में उनका विवाह एक अमेरिकी व्यापारी से हुई है।

सुचित्रा ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि अगर उन्हें इसमें अश्लील लगता है, तो उन्हें यह फिल्म स्वीकार नहीं करनी चाहिए थी। जिसमें आपकी रजामंदी नहीं है, उस परियोजना से आप क्यों जुड़ेंगे।

पूर्व विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन ने फिल्म को बढ़ावा देने के लिए सस्ती रणनीति अपनाने पर फिल्मकारों की कथित रूप से आलोचना की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi