Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र दिवस पर लता ने गाया गीत

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाराष्ट्र दिवस
मुंबई , रविवार, 2 मई 2010 (08:26 IST)
FILE
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के लिए इतिहास ने शनिवार को खुद को दोहराया जब बांद्रा में शिवसेना द्वारा आयोजित महाराष्ट्र दिवस कार्यक्रम में उन्होंने गीत गाया। पचास साल पहले एक मई 1960 को महाराष्ट्र राज्य के गठन के मौके पर भी लता ने गायन प्रस्तुति दी थी।

आज रात आयोजित कार्यक्रम में लता ने शिवसेना अध्यक्ष बाल ठाकरे की मौजूदगी में ‘महाराष्ट्र गीत’ गाया।

इस मौके पर ठाकरे ने राज्य के लोगों से जोश के साथ मराठी का इस्तेमाल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य 2012 में होने वाले मुंबई नगर निगम के चुनाव जीतना है।

इससे पहले शाम को मरीन ड्राइव और गिरगाम चौपाटी पर चमकदार लेजर प्रदर्शन किया गया। हजारों दर्शकों ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह नजारा देखा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi