Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश में 4.64 करोड़ मतदाता

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश
भोपाल , गुरुवार, 25 जुलाई 2013 (16:01 IST)
FILE
भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मध्यप्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में चलाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद राज्य में कुल 3 लाख 39 हजार 296 मतदाता और बढ़ गए हैं। पूर्व में मतदाता संख्या 4 करोड़ 61 लाख 09 हजार 993 थी, जो अब बढ़कर 4 करोड़ 64 लाख 49 हजार 289 हो गई है।

गत 15 जनवरी को संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित प्रारूप में मतदाताओं की संख्या 4 करोड़ 59 लाख 41 हजार 791 थी। 7 जून तक इसमें 1 लाख 68 हजार 202 मतदाता जुड़ गए। 7 जून से चलाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद मतदाताओं की संख्या में 3 लाख 39 हजार 296 की वृद्धि हुई है।

इस प्रकार अब प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 44 लाख 82 हजार 954 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 19 लाख 65 हजार 210 हो गई है। 7 जून की स्थिति के अनुसार यह संख्या क्रमश: 2 करोड़ 43 लाख 34 हजार 435 एवं 2 करोड़ 17 लाख 74 हजार 420 थी, वहीं अन्य मतदाताओं की संख्या कम हुई है।

7 जून की स्थिति में अन्य मतदाता 1138 थे, जो अब घटकर 1125 हो गए हैं। पुरुष मतदाताओं के लिंग अनुपात में संक्षिप्त वृद्धि दर्ज हुई है। डेढ़ माह पूर्व (7 जूनः को पुरुष अनुपात 896 था, जो अब 897 हो गया है। महिलाओं का लिंग अनुपात पूर्वानुसार 930 है।

गत 7 जून को पुरुष-महिलाओं का मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रतिशत क्रमश: 99.80 एवं 99.77 प्रतिशत था, जो विशेष फोटो निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के बाद दोनों वर्ग में 99.87 प्रतिशत हो गया है।

वहीं ईपी (इलेक्ट्रोरल पार्टीसिपेशन) का अनुपात 61.22 प्रतिशत से बढ़कर 61.67 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सर्विस वोटर की संख्या 7 जून को 19 हजार 669 थी, जो अब बढ़कर 19 हजार 815 हो गई है।

एनआरआई मतदाता संख्या यथावत 6 है। उल्लेखनीय है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में 7 जून को फोटो निर्वाचक नामावली के प्रारूप के प्रकाशन के बाद 22 जून तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गई थीं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi