Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आतिश बेहराम और पवित्र परिसर

दुनिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भाग-3

हमें फॉलो करें आतिश बेहराम और पवित्र परिसर
जब धार्मिक स्थलों की बात होती है तो भारत की ओर बरबस ही नजर ठहर जाती है। निश्चित ही भारत धार्मिक स्थलों के मामले में अमीर है। लेकिन हम बात कर रहे हैं दुनिया के उन प्रमुख स्थलों की जो जितने प्रसिद्ध हैं उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण और विवादित भी।
FILE

दुनिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की सिरीज के भाग-3 में हम लाएं हैं- आतिश बेहराम और सुलेमानी मंदिर की जानकारी।

...अगले पन्ने पर जानिए आतिश बेहराम के संबंध में जानकारी



1. आतिश बेहराम (Atash Behram) : पारसी धर्म ईरान का राजधर्म हुआ करता था। पैगंबर जरथुष्ट्र ने इस धर्म की स्थापना की थी, इसीलिए इसे जरथुष्ट्री धर्म भी कहते हैं।

webdunia
FILE
पारसियों का प्रमुख धार्मिक स्थल पश्चिमी ईरान के सिस्तान प्रांत की हमुन झील के पास खाजेह पर्वत पर था। इसकी खोज में यहां से 250 ईसापूर्व बने मंदिर के अवशेष मिले हैं।

ईरान का प्राचीन नाम है पारस्य (फारस)। पारस्य देश पारसियों की मूल जन्मभूमि है। लेकिन इस्लामिक आक्रमण के चलते पारसियों को अपना देश छोड़कर भारत में शरण लेना पड़ी।

अब भारत में पारसियों को जहां भी कहीं प्रार्थना स्थल है, उसे आतिश बेहराम कहा जाता है। आतिश इसलिए की पारसी धर्म के लोग अग्नि पूजक है। फारसी में आतिश का अर्थ अग्नि होता है। इसे फायर टेप्पल भी कह सकते हैं।

अगले पन्ने पर पढ़ें यरूशलम का मंदिर....


webdunia
FILE

2. यरूशलम का मंदिर : यरूशलम बहुत ही प्राचीन शहर है। यहां का सुलेमानी प्राचीन मंदिर जिसके परिसर में अब मस्जिद, चर्च और यहूदियों के स्थान बन गए हैं। यह पहले सिनेगॉग था। 937 ईपू बना यह सिनेगॉग इतना विशाल था कि इसे देखने में पूरा एक दिन लगता था, लेकिन लड़ाईयों ने इसे ध्वस्त कर दिया। अब इस स्थल को 'पवित्र परिसर' कहा जाता है। माना जाता है कि इसे राजा सुलेमान ने बनवाया था।

किलेनुमा चाहरदीवारी से घिरे पवित्र परिसर में यहूदी प्रार्थना के लिए इकट्ठे होते हैं। इस परिसर की दीवार बहुत ही प्राचीन और भव्य है। यह पवित्र परिसर यरूशलम की ओल्ड सिटी का हिस्सा है।

पहाड़ी पर से इस परिसर की भव्यता देखते ही बनती है। इस परिसर के ऊपरी हिस्से में तीनों धर्म के पवित्र स्थल है। उक्त पवित्र स्थल के बीच भी एक परिसर है।

इस परिसर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आगे क्लिक करें- तीन धर्मों का तीर्थ स्थल 'पवित्र परिसर'

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi