- सीए हिमांशु कंसल
लिंक पेन एंड प्लास्टिक्स लिमिटेड- भारतीय राइटिंग इंस्ट्रूमेंट बाजार में चोटी की 5 कंपनियों में स्थान रखती है। कोलकाता स्थित जालान ग्रुप की यह कंपनी नवंबर 1995 के दौरान बीएसई में लिस्ट हुई। लिंक की पेड-अप इक्विटी लगभग 8 करोड़ रुपए तथा शेयर की फेस वेल्यू 10 रुपए है। कंपनी के वर्तमान शेयर मूल्य 49 रुपए पर कंपनी का मार्केट केप (बाजार पूँजीकरण) करीब 40 करोड़ रुपए है।
भारतीय राइटिंग इंस्ट्रूमेंट बाजार
गत 10-15 वर्षों में सरकार ने साक्षरता अभियान तेजी से चलाया है और इसका सकारात्मक असर साक्षरता आँकड़ों में देखने को मिल रहा है। जहाँ वर्ष 1991 में भारत में साक्षरता की दर 52 प्रतिशत थी, वहीं वर्ष 2001 में यह बढ़कर 65 प्रतिशत हो गई। साक्षरता में वृद्धि का प्रत्यक्ष फायदा राइटिंग इंस्ट्रूमेंट कंपनियों को होता है। भारतीय ऑर्गनाइज्ड राइटिंग इस्ट्रूमेंट बाजार का आकार करीब 1500 करोड़ रुपए है और यह बाजार सालाना 20 फीसदी से बढ़ रहा है। इस बाजार में मुख्य ब्रांड सेल्लो, लक्जर, रेनॉल्ड्स, टुडेज, लिंक इत्यादि है।
कंपनी विशेषताएँ
ब्राण्ड वेल्यू
घरेलू बाजार में लिंक मजबूत ब्राण्ड है। कंपनी- 'जस्ट लिंक' तथा 'ऑफिस लिंक' ब्राण्ड के अंतर्गत रीटेल आउटलेट का परिचालन करती है। अलग-अलग शहरों के रीटेल-मॉल में लिंक के लगभग 10 रीटेल आउटलेट हैं। हालाँकि, रीटेल आउटलेट से विक्रय आंशिक है, लेकिन निरंतर बढ़ रहा है। इस ट्रेड को पहचानते हुए कंपनी रीटेल आउटलेट की संख्या में वृद्धि कर रही है। मजबूत ब्राण्ड का पता इस तथ्य से भी चलता है कि वित्त वर्ष 06-07 में कंपनी ने सफलतापूर्वक लगभग 42 करोड़ पेन बेचे।
निर्यात
कंपनी का आकार छोटा होने के बाद भी लिंक ने निर्यात में प्रशंसनीय वृद्धि की है। गत 6 वर्षों में कंपनी ने प्रत्येक वर्ष अधिक निर्यात किया है। वित्त वर्ष 2000-01 में 3.25 करोड़ रुपए का मामूली निर्यात बढ़ते-बढ़ते वित्त वर्ष 06-07 में 26.64 करोड़ रुपए हो गया। इसी समयावधि में निर्यात कुल विक्रय का 6 फीसदी से बढ़कर 18 फीसदी हो गया। अब कंपनी लगभग सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रीटेल श्रृंखलाओं को निर्यात करती है।
अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से अनुबंध लिंक ने मित्सुबिशी पेंसिल कंपनी (जापान), बेंसिया (ताईवान) और लैमी (जर्मनी) से इन कंपनियों के उत्पादों को भारत में विक्रय करने का अनुबंध किया है। इसलिए गत कई वर्षों से कंपनी मित्सुबिशी की यूनीबॉल श्रेणी के पेन उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा रही है। नॉन-शार्पनिंग पेंसिल सेगमेंट में लिंक ने बेंसिया की पेंसिलों को भारतीय बाजार में प्रस्तुत किया। लैमी के पेन प्रीमियम सेगमेंट के उपभोक्ताओं की आवश्यकताएँ पूरी करते हैं। मजबूत वित्तीय प्रदर्शन गत कई वर्षों से लिंक शेयरधारकों को लाभांश दे रही है। वित्त वर्ष 06-07 में कंपनी ने 12 प्रतिशत लाभांश की घोषणा की। कंपनी के उत्पादों में प्लास्टिक का अधिक उपयोग होने के कारण कच्चे तेल के बढ़ते दाम कंपनी के लिए एक चुनौती है। इसके बावजूद कंपनी कुल आय तथा शुद्ध लाभ में वृद्धि कर पाई है। (देखें तालिका) उल्लेखनीय है कि अप्रैल 07 से सितंबर 07 (अर्धवार्षिक) अवधि में ही कंपनी गत वित्त वर्ष 06-07 में कमाए शुद्ध लाभ से अधिक मुनाफा अर्जित कर चुकी है। मूल्यांकन वित्त वर्ष 07-08 में कंपनी की प्रति शेयर आय (ईपीएस) 7.50 रुपए तथा बुक वेल्यू 41-42 रुपए अनुमानित है। 49 रुपए के वर्तमान शेयर मूल्य पर पी-ई मल्टीपल मात्र 6-7 का बनता है।लिंक पेन एंड प्लास्टिक्स लिमिटेड
| वार्षिक | अर्द्धवार्षिक |
विवरण/वित्त वर्ष |
| 146.06 | 86.79 |
शुद्ध लाभ (करोड़ रु.) |
| 4.13 | 4.18 |
* अप्रैल 2007 से सितंबर 2007 (अर्धवार्षिक) |