Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेंसेक्स में 240 अंक की मजबूती

Advertiesment
हमें फॉलो करें सेंसेक्स में 240 अंक की मजबूती
मुंबई (भाषा) , सोमवार, 3 दिसंबर 2007 (20:44 IST)
बंबई शेयर बाजार में मजबूती का दौर सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। तीस शेयर आधारित सेंसेक्स 240.22 अंक की मजबूती के साथ 19603.41 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 19547.09 की ऊँचाई पर खुला। शुक्रवार को यह 19363.19 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 102.25 अंक मजबूती के साथ 5865 पर बंद हुआ जो शुक्रवार को 5762.75 था।

कारोबारियों के अनुसार अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) द्वारा अपनी कंपनी रिलायंस एनर्जी (आरईएल) में 8000 करोड़ रुपए निवेश किए जाने की घोषणा का असर बाजार में कंपनी के शेयरों पर दिखा। लिवाली समर्थन के चलते आरईएल के शेयर में आज दस प्रतिशत से अधिक की मजबूती दर्ज की गई।

इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय बाजार की ओर लौटने तथा कच्चे तेल की कीमतों में कमी का असर भी बाजार धारणा पर पड़ा। निवेशकों के लिवाली समर्थन का असर बिजली उपभोक्ता सामान धातु और तेल एवं गैस खंड के शेयरों में मजबूती दर्ज की गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi