Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

निर्यात में लगातार छठे महीने गिरावट दर्ज

Advertiesment
हमें फॉलो करें वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच अक्तूबर 2008 से मर्केंडाईज की माँग में कमी
नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 1 मई 2009 (22:55 IST)
वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच अक्तूबर 2008 से मर्केंडाईज की माँग में कमी के मद्देनजर भारतीय निर्यात में मार्च के दौरान 33.3 फीसदी की गिरावट आई है।

निर्यात में लगातार छठे महीने गिरावट दर्ज हुई और वित्त वर्ष 2008-09 में देश का कुल निर्यात 168.70 अरब डॉलर रहा। निर्यात में वृद्धि की दर 3.4 रही।

मार्च में निर्यात का स्तर 33.3 फीसदी गिरकर 11.51 अरब हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में देश से 17.25 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के दौरान वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के कारण तेल के आयात में 58 फीसदी की तेज गिरावट दर्ज हुई जबकि गैर तेल आयात में मार्च के दौरान 18.9 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

व्यापार घाटा भी घटकर 4.04 अरब डॉलर हो गया जो इसे पिछले वित्त वर्ष के दौरान 6.32 अरब डॉलर था।

इस तरह 2008-09 में आयात 14.3 फीसदी बढ़कर 287.75 अरब डॉलर हो गया। पिछले वित्त वर्ष के दौरान व्यापार घाटा 119.05 अरब डॉलर का था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi