Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडियन ग्रांप्री : योगेश्वर ने लिया नाम वापिस

Advertiesment
हमें फॉलो करें इंडियन ग्रांप्री
नई दिल्ली , शनिवार, 26 मई 2012 (23:15 IST)
पहले हरिराम इंडियन ग्रांप्री कुश्ती टूर्नामेंट को एक और झटका लगा, जब ओलिम्पिक जाने वाले योगेश्वर दत्त (60 किलो) ने कमर की चोट के कारण नाम वापिस ले लिया।

बीजिंग ओलिम्पिक के कांस्य पदक विजेता सुशील कुमार के नहीं खेलने से टूर्नामेंट की रौनक पहले ही कम हो गई है। घरेलू स्टार के नहीं खेलने से टूर्नामेंट को दर्शक नहीं मिल रहे हैं।

ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी गीता (55 किलो) और उसकी बहन बबीता (48 किलो) ने भी नाम वापिस ले लिया। वहीं पुरुषों के 55 किलो वर्ग में अमित कुमार भी चेचक होने के कारण नहीं खेल रहे हैं।

भारत के शीर्ष पहलवान नरसिंह यादव (74 किलो) ने भी स्वर्ण पदक जीतने का मौका गंवा दिया। योगेश्वर दत्त की कलाई में चोट है और वे कोई जोखिम नहीं लेना चाहते, चूंकि ओलिम्पिक दो महीने बाद ही होने हैं। यही वजह है कि वे नहीं आए। आयोजक इससे बहुत निराश हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi