Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडोनेशिया पर जिडान का जादू

Advertiesment
हमें फॉलो करें जिनेडिन जिडान फ्रांस फुटबॉल
जकार्ता (भाषा) , शुक्रवार, 6 जुलाई 2007 (16:42 IST)
फ्रांस के महान स्ट्राइकर जिनेडिन जिडान ने यहाँ सैकड़ों फुटबॉलप्रेमियों की मौजूदगी में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ मैदान पर अपने हुनर के जलवे दिखाए।

यहाँ एक फ्रांसीसी खाद्य कंपनी के प्रचार के सिलसिले में आए जिडान मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए भारी तादाद में यहाँ फुटबॉलप्रेमी जुटे थे।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसिलो बांबाग युधोयोनो ने इस करिश्माई खिलाड़ी से कहा कि आप वाकई महान फुटबॉलर हैं। यहाँ आप बेहद लोकप्रिय है। लोग आपके खेल के मुरीद है।

इस मौके पर कई लोग अपने बच्चों को साथ लेकर जिडान को देखने आए थे। आम तौर पर शांत रहने वाले राजमहल में किसी उत्सव सा माहौल बन गया था।

तीन बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रह चुके जिडान दो दिवसीय प्रवास के दौरान यहाँ युवा खिलाड़ियों के लिए कोचिंग क्लीनिक में भी भाग लेंगे। इससे पहले जब वह चैरिटी के सिलसिले में बांग्लादेश गए थे तब भी उनके दीदार के लिए हजारों फुटबॉलप्रेमी उमड़े थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi