Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घई और दिग्विजय कट से चूके

Advertiesment
हमें फॉलो करें गोल्फर गौरव घई शिव कपूर
क्रेंस मोंटाना (वार्ता) , शनिवार, 6 सितम्बर 2008 (18:31 IST)
भारतीय गोल्फर शिव कपूर, गौरव घई और दिग्विजयसिंह यहाँ चल रहे ओमेगा यूरोपियन मास्टर्स टूर्नामेंट में निराशजनक प्रदर्शन करते हुए कट लगाने से चूक गए।

स्विट्जरलैंड के इस शहर में चल रहे गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में शिव कपूर तीन अंडर-74 का कार्ड खेलकर कट लगाने से केवल एक स्ट्रोक पीछे रह गए। वे दूसरे राउंड के अंतिम होल पर डबल बोगी मार बैठे और इसी ने उन्हें इनामी दौर में प्रवेश करने से वंचित कर दिया।

दिल्ली निवासी कपूर ने गुरुवार को खेले गए पहले राउंड में तीन अंडर-69 का कार्ड खेला था। इस तरह वह दो राउंड के बाद एक ओवर 143 का स्कोर बना गए, जबकि कट के लिए पार-142 के स्कोर की जरूरत थी।

कपूर के हमवतन घई और दिग्विजय के लिए तो यह राउंड और भी बुरा रहा। पहले राउंड में भी लक्ष्य से भटके दिख रहे दिग्विजय ने कुल सात ओवर-149 और घई ने नौ ओवर 151 का बेहद खराब स्कोर बनाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi