Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चपचाई को सेल ओपन का खिताब

Advertiesment
हमें फॉलो करें चपचाई को सेल ओपन का खिताब
गुड़गाँव (भाषा) , रविवार, 22 मार्च 2009 (10:51 IST)
थाईलैंड के चपचाई निरात ने 11 शॉट की बढ़त से रिकॉर्ड 32 अंडर के स्कोर के साथ 3 लाख डॉलर इनामी सेल ओपन का खिताब जीता। गगनजीत भुल्लर भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।

तीन बार के एशियाई टूर विजेता चपचाई ने क्लासिक गोल्फ रिसोर्ट में अंतिम राउंड में पाँच अंडर 67 के स्कोर से एशियाई टूर में 72 होल का अब तक का सबसे कम स्कोर बनाते हुए 32 अंडर 256 के कुल स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया।

भुल्लर 70 के स्कोर से कुल 267 के स्कोर के साथ ऑस्ट्रेलिया के रिचर्ड मोइर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।

अन्य भारतीयों में अशोक कुमार (272) अंतिम दौर में 70 के स्कोर से संयुक्त 12वें स्थान पर रहे। शिव कपूर 275 के कुल स्कोर से संयुक्त 20वें, जबकि दिग्विजयसिंह और एसएसपी चौरसिया उनसे एक शॉट पीछे संयुक्त 27वें स्थान पर रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi