Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टायसन गे ने पॉवेल को पीछे छोड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें टॉयसन गे
रोम , रविवार, 12 जुलाई 2009 (16:09 IST)
अमेरिका के टॉयसन गे ने रोम गोल्डन गाला एथलेटिक्स स्पर्धा में 100 मीटर दौड़ में 9.77 सेकंड समय के साथ सबको पीछे छोड़ दिया। 100 मीटर दौड़ के पूर्व रिकॉर्ड धारी जमैका के असाफा पॉवेल 9.88 सेकंड समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

हालाँकि पॉवेल ने खुलासा किया कि वे अभी भी दो माह पहले लगी टखने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं।

100 मीटर फर्राटा रेस में तीसरे स्थान पर भी जमैका के धावक का ही कब्जा रहा। जमैका के योहान ब्लेक 9.96 सेकंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। रेस के बाद गे ने कहा ‍कि मैं सीख रहा हूँ कि ठीक तरह से शुरुआत कैसे की जाती है।

यह पूछने पर कि क्या यह जमैका के उसेन बोल्ट के लिए चेतावनी है तो उन्होंने कहा मैं नहीं जानता कि इससे क्या संदेश जाएगा। हालाँकि वे जानते हैं कि मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूँ।

अब अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप में गेल और उसेन बोल्ट के बीच रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। 100 मीटर और 200 मीटर में गे चैंपियन हैं। मगर बीजिंग ओलिम्पिक में जोरदार प्रदर्शन के बाद बोल्ट का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

हालाँकि इस वर्ष बोल्ट के श्रेष्ठ प्रदर्शन की तुलना में गे ने यहाँ 0.09 सेकंड कम समय लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi