Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तीन फुटबॉल अधिकारियों पर प्रतिबंध

Advertiesment
हमें फॉलो करें तीन फुटबॉल अधिकारियों पर प्रतिबंध
ज्यूरिख (भाषा) , शुक्रवार, 25 जनवरी 2008 (13:23 IST)
फीफा ने केन्या के तीन पूर्व फुटबॉल अधिकारियों को अनैतिक व्यवहार और रिश्वतखोरी के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

इन अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय रेफरियों की 2007 की सूची के लिए केन्याई रेफरियों के चयन में अनिमियतता बरतने का दोषी पाया गया है। उन्हें फुटबॉल से संबंधित किसी भी तरह की कार्रवाई में भाग लेने से प्रतिबंधित किया गया है।

फीफा ने एक बयान में कहा कि केन्याई फुटबॉल संघ के पूर्व महासचिव डेनियल ओमिनो और केन्याई फुटबॉल रेफरी संघ के पूर्व अध्यक्ष वीक्लिफ ओगुटु पर पाँच-पाँच साल का प्रतिबंध लगाया गया है। रेफरी संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष सैमसन कोवा पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi