Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेस 17वें स्थान पर खिसके

Advertiesment
हमें फॉलो करें पेस 17वें स्थान पर खिसके
नई दिल्ली (भाषा) , सोमवार, 25 फ़रवरी 2008 (19:57 IST)
डेविस कप टीम के विरोध का सामना कर रहे भारतीय कप्तान लिएंडर पेस एटीपी युगल रैकिंग में दो स्थान नीचे 17वें नंबर पर खिसक गए, जबकि उनके पुराने साथी महेश भूपति पहले की तरह 19वें स्थान पर बने हुए हैं।

पेस के 2445 और भूपति के 2320 अंक है। इस सदाबहार खिलाड़ी के खिलाफ महेश भूपति रोहन बोपन्ना प्रकाश अमृतराज और करण रस्तोगी ने अखिल भारतीय टेनिस संघ के पास पत्र भेजा है और साफ किया वह पेस की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। बोपन्ना युगल में तीन स्थान नीचे 57वें नंबर पर खिसक गए हैं।

इस बीच सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए रैकिंग में 32वें स्थान पर बनी हुई हैं। सानिया अगले महीने होने वाले बेंगलूर ओपन में न खेलने के फैसले के कारण पहले ही विवादों से घिरी हुई हैं।

सानिया युगल में भी 23वें स्थान पर बनी हुई हैं। एकल में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सुनीता राव एक स्थान ऊपर 181वें नंबर पर पहुँच गई हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi