Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रेमलता का नया 'एवरेस्ट फतह' रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें प्रेमलता का नया 'एवरेस्ट फतह' रिकॉर्ड
नई दिल्ली , शुक्रवार, 20 मई 2011 (18:25 IST)
प्रेमलता अग्रवाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर फतह पाने वाली भारत की सबसे अधिक उम्र की महिला पर्वतारोही बन गयी हैं।

45 वर्षीय प्रेमलता आज सुबह भारतीय समयानुसार नौ बजकर 35 मिनट पर एवरेस्ट के शिखर पर पहुंची । प्रेमलता दो बच्चों की मां है और उनकी एक लड़की शादीशुदा है। वह झारखंड की रहने वाली हैं और यह पहला अवसर है जबकि इस राज्य के किसी व्यक्ति ने एवरेस्ट पर तिरंगा लहराया।

एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल ने प्रेमलता को प्रशिक्षण दिया था। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने 17 अप्रैल को आधार शिविर से अपना अभियान शुरू किया था।

उनके इस अभियान में सहयोग करने वाले टाटा स्टील ने प्रेमलता को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। कंपनी के उपाध्यक्ष संजीव पाल ने कहा यह हम सबके लिए गौरवशाली क्षण है। मैं प्रेमलता को यह उपलब्धि हासिल करने पर बधाई देता हूं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi