Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत ने अंतिम दिन तीन पदक जीते

एशियाई एथलेटिक्स में तीसरे स्थान पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत ने अंतिम दिन तीन पदक जीते
ग्वांगझू (भाषा) , शनिवार, 14 नवंबर 2009 (21:51 IST)
लंबी दूरी की धावक कविता रावत और महिलाओं की चार गुणा 400 मी रिले टीम ने रजत पदक, जबकि पुरुषों की चार गुणा 400 मी रिले टीम ने अंतिम दिन काँस्य पदक अपने नाम किया, जिससे भारत ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने इस चैंपियनशिप के लिए अपना 60 सदस्यीय मजबूत दल भेजा था। यह दल पाँच दिवसीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, चार रजत, सात काँस्य से 12 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।

चीन ने 18 स्वर्ण, 19 रजत और 10 काँस्य से पहला, जबकि जापान ने 12 स्वर्ण, पाँच रजत और पाँच काँस्य से दूसरा स्थान हासिल किया।

रावत ने पहले दिन 5000 मीटर में काँस्य पदक जीता था। उसने 1000 मीटर रेस में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उसने 2009 बर्लिन विश्व चैंपियनशिप की मैराथन स्वर्ण पदक विजेता जुई बेई को कड़ी चुनौती दी, जिसने पहला स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग में मंदीप कौर, सिनी जोस, के चित्रा सोमन और मंजीत कौर ने देश को दूसरा रजत पदक दिलाया, जिसमें चीन की टीम पहले और जापान तीसरे स्थान पर रहा। पुरुषों की चार गुणा 400 मी रिले में हरप्रीतसिंह, बिबिन मैथ्यू, वीबी बिनीश और शेख मुर्तजा ने काँस्य पदक जीता।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi