Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

युकी भांबरी अन्तिम चार में

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारतीय टेनिस खिलाड़ी
नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 1 मई 2009 (15:17 IST)
भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी युकी भाँबरी ने दूसरे खिताब की ओर कदम बढ़ाते हुए यहाँ 15 हजार डॉलर की आईटीएफ फ्यूचर टेनिस प्रतियोगिता में थाईलैंड के क्वालिफायर पीराकित सिरीबटरांग को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

भारत के एक अन्य खिलाड़ी विष्णु वर्धन ने हमवतन एन सुंदर प्रशांत को 7-6, 6-0 से हराकर अन्तिम चार में प्रवेश किया, जहाँ उनका मुकाबला प्रथम वरीय दक्षिण अफ्रीकी रावेन क्लासन से होगा, जिन्होंने भारत के ही विवेक शौकीन को हराया।

दिल्ली के सोलह साल के टेनिस खिलाड़ी युकी ने सिरीबटरांग को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। युकी का अन्तिम चार में वीरापत डोआकमाइकली से मुकाबला होगा। वीरापत ने भारत के राष्ट्रीय चैम्पियन रणजीर विराली मुरूगसेन को हराया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi