Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रपति और चार्ल्स करेंगे शुरुआत

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल प्रिंस कॉमनवेल्थ गेम्स दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स चार्ल्स महारानी एलिजाबेथ
नई दिल्ली , शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2010 (15:52 IST)
कॉमनवेल्थ गेम्स के शुभारंभ की घोषणा कौन करेगा, इसको लेकर बनी भ्रम की स्थिति को ब्रिटेन ने आज फिर साफ करते हुए कहा कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रिंस चार्ल्स दोनों ही इस खेल महाकुंभ के शुरुआत की घोषणा करेंगे।

ब्रिटिश राजनयिक सूत्रों ने आज यहाँ कहा ‘कॉमनवेल्थ गेम्स के शुभारंभ समारोह में प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का संदेश पढ़ेंगे और ‘क्वीन्स बैटन’ स्वीकार करेंगे। बाद में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रिंस चार्ल्स अलग-अलग खेल के शुरू होने की घोषणा करेंगे।’ उन्होंने कहा ‘यह दोनों देशों के बीच गठजोड़ का प्रतीक है जिसमें दोनों हस्तियाँ एक दूसरे के प्रति सम्मान प्रकट करेंगे।’

सूत्रों ने बताया कि खेलों की शुभारंभ की घोषणा की रूपरेखा अंतिम रूप से राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) पर छोड़ दी गई थी और वहाँ तय हुआ कि दोनों अलग-अलग खेलों के शुभारंभ की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा ‘यह एक अच्छा रास्ता है।’

परंपरागत रूप से राष्ट्रमंडल खेल के शुभारंभ की घोषणा ब्रिटेन की महारानी करती है लेकिन इस बार दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल में ब्रिटिश महारानी के नहीं आने पर उनका प्रतिनिधित्व प्रिंस चार्ल्स कर रहे हैं। इसके कारण भाजपा समेत कई दलों की माँग है कि खेलों के औपचरिक उद्घाटन की घोषणा राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल करें। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi