Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राष्ट्रमंडल खेलों पर दो अरब डॉलर का खर्च

हमें फॉलो करें राष्ट्रमंडल खेलों पर दो अरब डॉलर का खर्च
पोर्ट ऑफ स्पेन , रविवार, 29 नवंबर 2009 (18:39 IST)
PR
भारत अगले वर्ष दिल्ली में अब तक के सबसे भव्य राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए दो अरब डॉलर खर्च करेगा।

राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों ने शनिवार को यहाँ राष्ट्रमंडल राष्ट्राध्यक्षों के बैठक (चोगम) में बताया कि भारत दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के सफल आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध है।

भारतीय खेल मंत्रालय के सचिव सिंधुश्री खुल्लर ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों का यह बजट पूर्व निर्धारित बजट से काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि बजट में बढ़ोतरी खेल आयोजन के स्थल में बढ़ोतरी के कारण हुआ है।

उन्होंने बताया कि शुरू में जो बजट निर्धारित किया गया था वह काफी कम था। उन्होंने जानकारी दी कि ऐसा ही पहले ब्रिटेन की राजधानी लंदन में होने वाले ओलिम्पिक खेलों के लिए भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि शुरू में जब खेलों के लिए बजट बनाया गया था, उसमें खर्च के लिए दस जरूरी क्षेत्रों का निर्धारण किया गया था लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

भारत ने 1982 के एशियाई खेलों के बाद खेल के किसी बडे़ टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया है। राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने बताया कि भारत सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में हर जरूरी खर्च के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को इन खेलों के प्रसारण अधिकार और प्रायोजन से खासा राजस्व प्राप्त होगा। प्रसारण अधिकार से ही अब सीधे दो गुना राजस्व की प्राप्ति होगी। उन्होंने साथ ही कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के सफल आयोजन से ओलिम्पिक की दावेदारी में मदद मिलेगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi