Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चंडीगढ़ ने जूनियर सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप जीतीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें चंडीगढ़
देवास (भाषा) , रविवार, 8 फ़रवरी 2009 (10:23 IST)
चंडीगढ़ ने राष्ट्रीय सब जूनियर सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप पर कब्जा कर लिया, जबकि बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश ने खिताब जीतने में सफल रहा।

स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में समाप्त हुई चैम्पियनशिप में बालक वर्ग में चंडीगढ़ ने आंध्रप्रदेश को 10-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश ने पंजाब को 10-2 से मात देकर जीत हासिल की।

श्रृंखला में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर पंकज असवाल (चंडीगढ़) एवं आरती सेन (मध्यप्रदेश) को बेस्ट हिटर तथा आंध्रप्रदेश के साँई तरुण एवं पंजाब की नवनीत कौर को बेस्ट हिटर का खिताब दिया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi