sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेवायुक्त मैंगो पुडिंग

Advertiesment
हमें फॉलो करें मैंगो पुडिंग
ND

सामग्री :
250 ग्राम पके आम का गूदा, दूध 1 लीटर, केसर पत्ती 3-4, शक्कर 100 ग्राम, अंगूर 50 ग्राम, चेरी 1 छोटी कटोरी, बारीक कटी मेवा 1 छोटी कटोरी, इलायची पाउडर 1/4 चम्मच, दालचीनी का टुकड़ा (पिसा हुआ) 1/2 इंच, सजाने के लिए चाँदी का वर्क।

विधि :
भारी तले के भगोने में दूध को शक्कर और दालचीनी डालकर गैस पर आधे से भी कम होने तक उबालें।

अब इसमें कटी मेवा, इलायची, पाउडर और आम का गूदा डाल दें।

जब यह गाढ़ा होने लगे तो गैस से उतार लें। ठंडा होने पर इसमें अंगूर और चेरी डालकर फ्रिज में रखें। खूब ठंडी हो जाने पर पुडिंग को चाँदी के वर्क से सजाकर सर्व करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi