Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (1 जुलाई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 1 जुलाई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

हमें फॉलो करें मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (1 जुलाई)
WD
WD
जी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
आन (एक्शन): एक पुलिस अफसर भ्रष्ट सिस्टम को सुधारने की कोशिश करता है। मगर कुछ समय बाद उसको पता चलता है कि उसकी कोशिशें अच्छा करने की बजाए गलत ज्यादा कर रही हैं।
कलाकार: अक्षय कुमार, परेश रावल, लारा दत्ता, इरफान खान, सुनील शेट्टी निर्देशक: मधुर भंडारकर

जी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
इश्किया (रोमांस): दो अपराधी भागते भागते अपने एक पुराने दोस्त के घर पर रुकते हैं और उसकी विधवा से प्यार करते लगते हैं। वे तीनों साथ मिलकर एक उद्योगपति का अपहरण करने की योजना बनाते हैं।
कलाकार: विद्या बालन, अरशद वारसी, नसीरूद्दीन शाह निर्देशक: अभिषेक चौबे

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
जानी दुश्मन (एक्शन): दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी जिसमें एक दोस्त अपनी ही दोस्त के साथ बलात्कार कर देता है। इस केस में बाकी सभी निर्दोष दोस्त फंस जाते हैं। अब लड़की का प्रेमी दोस्तों के पूरे ग्रुप से बदला लेना चाहता है।
कलाकार: सनी देओल, मनीषा कोईराला, सुनील शेट्टी निर्देशक: राजकुमार कोहली

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
द हीरो (एक्शन): एक भारतीय गुप्तचर अरुण, अपनी प्रेमिका रेशमा को पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भेज देता है। परेशानी तब खड़ी होती है जब उसकी बनाई हुई योजना काम नहीं करती।
कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, सनी देओल, प्रीति जिंटा निर्देशक: अनिल शर्मा

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
वास्तव (एक्शन): रघु और उसका दोस्त मेहनत की कमाई करने के उद्देश्य से एक पावभाजी की दुकान शुरू करते हैं। मगर वहां का गुंडा उनकी दुकान तोड़ देता है। रघु अपनी बेइज्जती का बदला लेकर खुद अंडरवर्ल्ड में घुस जाता है।
कलाकार: संजय दत्त, नम्रता शिरोडकर, मोहनिश बहल, परेश रावल निर्देशक: महेश मांजरेकर

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
जानशीन (एक्शन): एक अमीर आदमी करीम खान लकी के लिए कुछ भी कर सकता है। क्योंकि उसी ने लकी के पिता की हत्या की थी। जब उसे पता चलता है कि लकी ही उसका मरा हुआ बेटा है तो वह उसे अपनी पूरी संपत्ति दे देता है।
कलाकार: फरदीन खान, फिरोज खान, सेलिना जेटली निर्देशक: फिरोज खान

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi