Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक और अनोखा शो

Advertiesment
हमें फॉलो करें एक और अनोखा शो
टीवी चैनल बजाय धारावाहिकों के ऐसे शो दिखाने के लिए ज्यादा उत्सुक हैं, जिनमें सैलिब्रिटिज़ हिस्सा लें। सहारा वन भी ऐसा एक शो बनाने जा रहा है। इस शो में बीस सैलिब्रिटिज़ हिस्सा लेगी। इसमें से दस गायक होंगे और दस लोग अभिनय, खेल, राजनीति, फैशन जैसे क्षेत्रों के होंगे।

दो-दो की जोड़ी बनाई जाएगी, जिसमें एक गायक और एक अन्य क्षेत्र का व्यक्ति होगा। ये मिलकर युगल गीत गाएँगे और लोग चुनेंगे कि कौन सी जोड़ी अच्छी है। खबर है कि आशा भोंसले इसमें जज की भूमिका निभाएँगी।

फिलहाल यह शो अभी आरंभिक अवस्था में है और सैलिब्रिटिज़ को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राजी किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार श्वेता तिवारी, वरुण बडोला, रोशनी चोपड़ा, सुदेश भोंसले, विनोद राठौड़ से संपर्क किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi