Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्टार उत्सव पर काव्यांजली

हमें फॉलो करें स्टार उत्सव पर काव्यांजली
PR
धारावाहिक ‘काव्यां‍जली’ का प्रसारण अब स्टार उत्सव पर 17 सितंबर को रात 9 बजे से होने जा रहा है। यह एक प्रेम कहानी है। इसमें अमृता सिंह ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई है। इस धारावाहिक को बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों की तरह बनाया गया है।

कहानी है काव्य की, जो स्वर्गवासी हो चुके मयंक नन्दा और उनकी पत्नी नित्या नन्दा (अमृता सिंह) का बेटा है। काव्य दस वर्ष बाद अमरीका से लौटता है और जिस दिन वह शिमला पहुँचता है, रात के अंधेरे में एक अजनबी रास्ते में उसकी मदद करता है।

उसके चेहरे को देखते ही वह पहली नजर में ही उसे दिल दे बैठता है। बातों-बातों में वे एक दूसरे से इजहार भी कर देते हैं। अचानक एक दिन उसकी आँखों के सामने वह लड़की दुर्घटना में मर जाती है। सदमे और अविश्वास की अवस्था में वह अब भी उस चेहरे की तलाश कर रहा है। इस तरह से इस प्रेम कहानी की शुरूआत होती है।

काव्य की भूमिका निभाई हैं रक्षत साहनी ने। अंजली की भूमिका नताशा/अनिता हंसानंदानी ने अभिनीत की है। अमृता सिंह के अलावा अचला सचदेव, विद्या सिन्हा, निर्मल पांडे और सुष्मिता मुखर्जी भी इस धारावाहिक में हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi