Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बास्केटबाल इंडिया कैंप में छग के नौ खिलाड़ी

हमें फॉलो करें बास्केटबाल इंडिया कैंप में छग के नौ खिलाड़ी
रायपुर , बुधवार, 8 फ़रवरी 2012 (15:41 IST)
छत्तीसगढ़ के नौ खिलाड़ियों का चयन नई दिल्ली में लगने वाले सीनियर वर्ग के बास्केटबाल इंडिया कैंप में हुआ है। चयनित खिलाड़ी 11 फरवरी से 1 मार्च तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में लगने वाले प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे।


छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि चयनित टीम में सात महिला खिलाड़ी अंजु लकड़ा, एम. पुष्पा, भारती नेताम, अरुणा किंडो, कविता, आकांक्षा सिंह, एल. दीपा तथा दो पुरुष खिलाड़ी किरणपाल सिंह एवं अजय प्रताप सिंह शामिल हैं। सभी खिलाड़ी पहले चरण के भारतीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। सभी खिलाड़ियों का चयन इस साल चेन्नाई में हुई 62वीं राष्ट्रीय सीनियर नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर हुआ। अरुणा किंडो, एल. दीपा, आकाक्षा सिंह, कविता एवं किरणपाल सिंह व अजय प्रताप सिंह ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। अंजु लकड़ा, एम. पुष्पा व भारती नेताम ने भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए शिविर में जगह बनाई। एम. पुष्पा, भारती नेताम, किरणपाल सिंह तीनों ने एशियन गेम्स में खेल चुके हैं। अंजु लकड़ा ने सात बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। आकांक्षा सिंह भी तीन बार भारतीय जूनियर टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। कविता चार बार भारतीय यूथ एवं जूनियर महिला टीम के इंडिया कैंप में हिस्सा ले चुकी हैं। अरुणा किंडो ने पांच बार भारतीय यूथ एवं जूनियर महिला टीम का नेतृत्व एवं प्रतिनिधित्व किया है। अजयप्रताप सिंह चार बार भारतीय जूनियर, यूथ एवं सिनियर टीम का प्रतिनिधित्व चुके हैं। श्री जैन ने बताया कि खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि बीएसपी दी जा रही सुविधाओं व अंतराष्ट्रीय कोच राजेश पटेल के कुशल प्रशिक्षण से मिली है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi