Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा विधायक के काफिले पर नक्सली हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें बस्तर
रायपुर , गुरुवार, 12 जनवरी 2012 (13:00 IST)
दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर गोलीबारी हो गई। पाँच वाहनों के काफिले की सबसे पीछे चल रही सूमो पर नक्सलियों द्वारा गोलीबारी की गई। बताते हैं कि गोलीबारी से वाहन के काँच टूट गए। टूटे हुए काँच के टुकड़े के एक जवान घायल हो गया।


शाम पांच बजे हुई इस घटना का पता विधायक श्री मंडावी को दंतेवाड़ा पहुंचने पर हुई। बताते हैं कि श्री मंडावी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने बचेली गए थे। उनके साथ पॉयलटिंग के अलावा चार अन्य वाहन भी चल रहे थे। बैठक समाप्त होने के बाद श्री मंडावी काफिले के साथ बचेली-दंतेवाड़ा मुख्यमार्ग से वापस लौट रहे थे। मुख्यमार्ग पर स्थित साजबहार और दामावाड़ा के बीच पड़ने वाली घाटी के पास काफिले के सबसे पीछे वाहन पर अचानक गोलीबारी शुरु हो गई। नक्सलियों द्वारा सिर्फ पाँच-छह गोलियां ही चलाई गईं। इस वाहन में ड्रायवर संतोष कश्यप और आरक्षक चुन्नाीराम कोड़िया आर अजीत राम सोम, संतकुमार और विशाल गुरुंग बैठे थे। गोलीबारी से वाहन में बैठे किसी जवान को चोट तो नहीं आई लेकिन चुन्नाीराम कोड़िया को शीशे के टुकड़े से हाथ में चोट लगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi