Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दो फायर ब्रिगेड के लिए 50 लाख की राशि दी

Advertiesment
हमें फॉलो करें दो फायर ब्रिगेड के लिए 50 लाख की राशि दी
बड़वानी , सोमवार, 5 सितम्बर 2011 (02:50 IST)
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बालसमुद में हुई बस अग्निकांड की घटना की गंभीरता एवं ऐसे अग्निकांड से होने वाले नुकसान को रोकने हेतु बड़वानी और सेंधवा नगर पालिका को अत्यधिक संसाधनों से लैस एक-एक फायर ब्रिगेड खरीदने के लिए 25-25 लाख की राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष एस वीरास्वामी, सेंधवा विधायक अंतरसिंह आर्य, बड़वानी विधायक प्रेमसिंह पटेल, जिपं अध्यक्ष बलवंत पटेल, भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री गजेंद्र पटेल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिदायतुल्ला शेख, जिला भाजपा महामंत्री सुभाष जोशी, राजकुमार परिहार, जगदीश धनगर ने आभार माना है। यह जानकारी जिला भाजपा मंत्री राजेश पंडित ने दी।-निप्र


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi