Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वाहनों की कर्कश ध्वनि से विद्यार्थी परेशान

Advertiesment
हमें फॉलो करें जिला
बड़वानी , बुधवार, 29 फ़रवरी 2012 (00:53 IST)
यहाँ दोपहिया वाहनों की कर्कश ध्वनि से परीक्षा के इन दिनों में विद्यार्थी परेशान हैं। जिला प्रशासन द्वारा वाहनों में तेज ध्वनि वाले हॉर्न पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी वाहन चालक मनमानी करते हैं। वाहनों की तेज आवाज के साथ इनकी गति भी अनियंत्रित रहती है। ऐसे में दुर्घटना का भय बना रहता है। बच्चों, पालकों और शिक्षकों ने प्रशासन से इन पर अंकुश लगाने की माँग की है।


गौरतलब है कि नगर के झामरिया मार्ग, भेलसापुरा, तुलसीदास मार्ग, बोहरापुरा, कारंजा चौराहा, अंजड़ रोड, राजघाट रोड, बस स्टैंड, नवलपुरा, देवीसिंह मार्ग, महेंद्र टॉकीज तिराहा पर दोपहिया वाहनों के तेज आवाज करते हुए सरपट दौड़ने से आए दिन छोटी-मोटी घटनाएँ हो रही हैं। इससे कई बार लोगों में विवाद हो जाता है। पाँच वर्ष पूर्व तक शहर की सड़कों पर दो हजार दोपहिया वाहन दौड़ते थे। यह संख्या अब दुगुनी यानी 4 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं तीन पहिया वाहनों की तादाद भी बढ़ी है। जबकि सड़कें वही हैं।


सुविधा मिली तो गति बढ़ी

मनीष पुरोहित, यशवंत कड़ेल, मुकेश वर्मा ने बताया कि प्रमुख मार्गों के अलावा गली-मोहल्लों की सड़कों पर भी दोपहिया वाहनों की गति तेज रहती है। सरपट दौड़ते वाहनों के कारण अक्सर मोड़ पर दोपहिया की आमने-सामने भिड़ंत भी हो जाती है। 5 वर्ष पूर्व तक सड़कों की हालत खस्ता थी और गति धीमी रहती थी, पर सड़कों के कायाकल्प होने से गतिअवरोधक हटा दिए गए हैं। इससे वाहनों की गति तेज हो गई है।


प्रतिबंध के बावजूद कर रहे मनमानी

इसी प्रकार कई पालकों ने बताया कि इन दिनों विद्यार्थी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों में जुटा है। जिला प्रशासन ने तेज आवाज वाले वाले हॉर्न प्रतिबंधित किए हैं, बावजूद इसके दोपहिया वाहनों में कानफोड़ू हॉर्न लगे हैं। कई बार इससे सड़क पर चलते लोगों का संतुलन बिगड़ जाता है। वहीं मवेशी भी घबराकर भागते हैं। इससे दुर्घटनाएँ होती हैं।


कड़ी कार्रवाई करेंगे

यातायात पुलिस के प्रभारी बीके छारी ने बताया कि कानफोड़ू आवाज और तेज गति से चलने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -निप्र


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi