Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजनोद को आदर्श गाँव के रूप में विकसित करेंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें विकास कार्य
इंदौर , शुक्रवार, 30 सितम्बर 2011 (13:04 IST)
साँवेर से करीब आठ किलोमीटर दूर बसे अजनोद गाँव को पूर्ण स्वच्छ कर आदर्श गाँव के रूप में विकसित किया जाएगा। जनभागीदारी से करीब 25 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए जाएँगे। 5 लाख रूपये जनसहयोग के रहेंगे। शेष 20 लाख रूपये राज्य शासन द्वारा खर्च किये जाएँगे। यह जानकारी मंगलवार रात कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के रात्रि विश्राम के दौरान ग्राम अजनोद में दी गई। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा निराकरण किया। कलेक्टर ने अजनोद के स्कूल में रात बिताई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोपाल डाड, जिला पंचायत सदस्य भगवान परमार, एसडीओ साँवेर वीवीएस तोमर भी उपस्थित थे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi