Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नहीं चमकी ठंड

Advertiesment
हमें फॉलो करें ठंड
खंडवा , मंगलवार, 29 नवंबर 2011 (00:54 IST)
कहने को तो इस वर्ष बारिश ने कीर्तिमान रचा। औसत से करीब सवा चार सौ मिमी अधिक वर्षा हुई लेकिन इसी अनुरूप अधिक ठंड का अनुमान गड़बड़ाने लगा है। नवंबर माह आधे से अधिक बीतने के बाद भी तापमान गर्मी का एहसास करा रहा है।


लोगों को कड़कड़ाती ठंड का इंतजार है लेकिन पारा अस्थिर है। थोड़ा गिरकर फिर उछलने लगता है। ऐसे में ठंड अपना असर ही नहीं छोड़ पा रही है। चालू माह में ही पारा 3 एवं 5 नवंबर को 13 डिग्री तक आ गिरा था। इस माह में अधिकतम तापमान 6 एवं 18 नवंबर को 35.5 डिग्री दर्ज हुआ था। 28 नवंबर को अधिकतम तापमान 32.1 एवं न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज हुआ है।


2007 में कांपा था नवंबर

पिछले चार वर्षों की तुलनात्मक स्थिति बताती है कि वर्ष 2007 में नवंबर माह में तापमान में बड़ी गिरावट आई थी। 20 से 29 नवंबर 09 के बीच पारा 5.6 डिग्री तक आ गिरा था। यह स्थिति 22 से 24 नवंबर तक लगातार तीन दिन रही। वर्ष 2007 में यह कड़कड़ाती ठंड उस दौरान गिरी जब जिले में 1001 मिमी औसत वर्षा हुई थी।


रहा ठंडा-गरम

पिछले तीन वर्षों में नवंबर माह की प्रवृत्ति ठंडी-गरम रही है। कभी पारा गिरा तो कभी उछाल पर भी रहा। वर्ष 2008 में न्यूनतम तापमान 21 नवंबर को 19.2 डिग्री के उछाल पर रहा तो वहीं 26 वनंबर को पारा 11.2 डिग्री तक गिरा था। 21 नवंबर को ही अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री तक चढ़ आया था। इसी तरह वर्ष 2009 में भी 23 एवं 24 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11.2 एवं 2 नवंबर को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री रहा था। वर्ष 2010 में नवंबर माह में 1 तारीख को पारा 32.1 डिग्री तक चढ़ा और 14.2 डिग्री तक उतर आया था। चालू वर्ष में भी पारे की चाल स्थिर नहीं है।


तुलनात्मक रूप से पिछड़ा

वर्षा के लिहाज से चालू वर्ष सर्वोत्तम रहा है। जिले की औसत वर्षा 808 मिमी की तुलना में वर्ष 2011 में सर्वाधिक 1233 मिमी बारिश हुई। इससे पूर्व 2007 में यह आँकड़ा 1001 मिमी तक पहुँचा था। वर्ष 2008 में 637.7 मिमी, वर्ष 2009 में 570.2 मिमी और वर्ष 2010 में 818.7 मिमी बारिश हुई थी। वर्ष 2007 की बारिश को देखते हुए नवंबर माह में ही पारा 5.6 डिग्री तक लुढ़क आया था। इस हिसाब से मौजूदा वर्ष में ठंड का जो जोर पकड़ना था वह कोसों दूर है।




बंजारा आज आएँगे

खंडवा। मध्यप्रदेश राज्य विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जाति विकास अभिकरण मध्यप्रदेश के अध्यक्ष नारायणसिंह बंजारा 29 नवंबर को दोपहर 1 बजे खंडवा आएँगे। वे 30 नवंबर को सुबह खंडवा से हरदा हेतु प्रस्थान करेंगे। -निप्र


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi