Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत पाकिस्तान मैच खेला जाएगा कल, बारिश के कारण आज हुआ रद्द

हमें फॉलो करें भारत पाकिस्तान मैच खेला जाएगा कल, बारिश के कारण आज हुआ रद्द
, रविवार, 10 सितम्बर 2023 (20:52 IST)
Asia Cup एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच बारिश के चलते रविवार को रद्द हो गया है। हालांकि कोलंबो में खेले जा रहे सुपर 4 के इस मैच को कल फिर वहीं से खेला जाएगा जहां से आज खत्म हुआ। भारत ने आज 24.1 ओवर में 147 रनों पर अपने दो सलामी बल्लेबाज  शुभमन गिल और रोहित शर्मा के विकेट खो कर बनाए। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े।INDvsPAK

करीब 5 बजे कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडिय में बारिश आई जिसने एक तूफान का रूप लिया। इसके बाद खिलाड़ियों को बाहर जाना पड़ा। इसके बाद करीब 2.30 घंटे तक बारिश का आना और जाना चालू रहा। वहीं मैदानी अंपायर को 3 बार पिच का निरीक्षण करना पड़ा।
अंतिम निरीक्षण में यह सामने निकलकर आया कि मैच रात के 9 बजे शुरु हो सकता है लेकिन इसके 15 मिनट बाद ही बारिश फिर से शुरु हो गई। मैदान के कुछ इलाकों को पंखे से सुखाया जा रहा था ऐसे में अब खेल की कोई भी संभावना खत्म हो गई थी।

सोमवार को मैच 147 पर 2 विकेट के स्कोर से शुरु होगा। भारत के लिए परेशानी वाली बात यह है कि मंगलवार को उसे मेजबान श्रीलंका के खिलाफ भी खेलना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सही ठहराते हुये यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में वर्षा के कारण मात्र 24.1 ओवर ही फेंके जा सके। इसके बाद कुछ कुछ समय के अंतराल पर मैदानी अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया। शाम करीब साढ़े सात बजे बारिश थमने से मुकाबले के एक बार फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी। ग्राउंड स्टाफ ने कड़ी मेहनत कर मैदान को सुखाया मगर 8:30 बजे रिमझिम बरसात फिर शुरू हो गयी और आखिरकार शाम 8:50 बजे अंपायरों ने आगे के मैच को रिजर्व डे में कराने की घोषणा कर दी।

इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाये थे। चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल 17 और विराट कोहली 8 रन पर खेल रहे थे। भारत की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा ने शाहीन अफरीदी पर छक्का और अगले ओवर में नसीम शाह पर चौका लगाकर शुरुआत की। शुभमन गिल ने भी समय बर्बाद नहीं किया. उन्होंने पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों का सामना किया और 37 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना आठवां वनडे अर्धशतक पूरा किया।

हालाँकि, गिल को दो बार भाग्य का साथ मिला। दूसरे ओवर में थर्ड मैन पर शाहीन के पास तक गेंद नहीं पहुंच सकी जबकि आठवें ओवर में पहली स्लिप में इफ्तिखार अहमद के बगल से भी गिल के बल्ले से निकली बाल निकल गयी। रोहित ने 37 गेंदों में 27 रन बनाए। उन्होने 13वें ओवर में स्पिनर शादाब खान की गेंद पर दो छक्के, एक चौका और एक रन लगाकर 17 रन बनाए और अपना स्कोर 41 गेंदों पर 44 रन तक पहुंचाया।

रोहित ने शादाब की फुलटॉस गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों सलामी बल्लेबाज अर्धशतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। एक समय भारत के स्कोरबोर्ड पर 15 ओवर में 115/0 टंगे थे जबकि 17.5 ओवर में यह आंकड़ा 123/2 पर आ गया।

शादाब ने रोहित को 56 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। उनका कैच फहीम अशरफ ने लॉन्ग-ऑफ से बायीं ओर दौड़ लगाते हुये पकड़ा। रोहित ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 49 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 56 रन बनाये। अगले ही ओवर में शाहीन अफरीदी ने गिल को 58 रनो के निजी स्कोर पर चलता किया। उनकी धीमी गेंद पर प्रहार करने के प्रयास में गिल आगा सलमान के हाथों धरे गये। उन्होने 52 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 58 रन बनाये।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 गोल से कांस्य पदक चूकी भारतीय फुटबॉल टीम, लेबनान ने दी मात