Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिथुन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2014

मिथुन राशि : वार्षिक भविष्यफल 2014

हमें फॉलो करें मिथुन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2014
- आचार्य डॉ. संजय

FILE
Gemini horoscope 2014

वार्षिक भविष्यफल 2014 : कैसा रहेगा मिथुन राशिवालों के लिए 2014


मिथुन राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता से वो कठिन परिस्थितियों से निबटने की योग्यता रखते हैं। यह व्यावहारिक, परिश्रमी और जुझारू होते हैं। हमेशा आत्मनिर्भर रहना पसंद करते हैं। अच्छे सलाहकार और योजनाकार होते हैं लेकिन खुद पर अति आत्मविश्वास कभी-कभी संकट में भी डाल सकता है।


परिवार : पारिवारिक मामलों के लिए यह वर्ष काफी अनुकूल है। पारिवारिक मामलों से प्रसन्नता मिलेगी। कोई मांगलिक कार्य या उत्सव सम्पन्न होने की सम्भावना है। घर परिवार का माहौल भी संतोषप्रद रहेगा। लेकिन जुलाई महीने के बाद घर-परिवार में कोई बड़ा पारिवारिक निर्णय लेना हो तो उसमें बड़े बुजुर्गों और अनुभवी लोगों से सलाह लेना ठीक रहेगा।


स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष मिलाजुला रह सकता है। हालांकि कोई किसी गंभीर बीमारी होने के योग नही हैं, अत: आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं, लेकिन मौसमजनित बीमारियों से कभी कभार स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। खान-पान पर संयम रखें अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है। जुलाई के बाद स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्वस्थ चिंतन से स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।


प्रेम- दांपत्य : मिथुन राशि के जातकों के लिए प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह योग बन रहे हैं। विवाहित लोगों को संतान सुख प्राप्त होगा।


कार्यक्षेत्र-रोजगार : कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा रहेगा। अच्छे कर्मों के कारण सफल रहेंगे। राजपक्ष से जुडे़ किसी व्यक्ति की सहायता से भी काम बनेंगे। नौकरी या व्यवसाय में अच्छा सुधार होगा। कुछ व्यवसायिक यात्राएं होंगी। व्यवसायिक विरोधियों पर विजय पाने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह को भी नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है।



धन- संपत्ति : आर्थिक मामले के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है। राजपक्ष के सहयोग से भी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन संचय करने में सफलता मिलेगी। व्यापार में बडा़ सौदा प्राप्त होगा। अचल सम्पत्ति मिलने के भी योग हैं।


विद्या : अध्ययन में आपकी गहरी रुचि रहेगी। यदि आप बैंकिग, मैनेजमेंट या व्यवस्थापन से जुडे पाठ्यक्रम से जुड़ना चाह रहे हैं या उस क्षेत्र से जुडे़ हैं तो भी उत्तम फलों की प्राप्ति होगी या किसी प्रतियोगी परीक्षा या प्रतिस्पर्धा में भाग लेना चाह रहे हैं तो उसके लिहाज से भी समय अनुकूल है। इन सबके बावजूद कुसंगति से बचना होगा अन्यथा पढा़ई प्रभावित हो सकती है


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi